Switzerland के एक और बड़े शहर में Bitcoin,Tether समेत क्रिप्टोकरेंसी होगी लीगल!

शहर में कंपनियों और स्टार्टअप आदि के लिए एक खास केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • लुगानो (Lugano) शहर में बिटकॉइन, टीथर समेत क्रिप्टोकरेंसी होगी लीगल।
  • Lugano स्विट्जरलैंड का 9वां सबसे बड़ा शहर है।
  • इसकी कुल पॉपुलेशन 60 हजार से अधिक है।
Switzerland के एक और बड़े शहर में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल करेंसी का स्टेटस मिलने वाला है। देश के लुगानो (Lugano) शहर में बिटकॉइन, टीथर समेत इसका अपना डिजिटल टोकन LVGA जल्द ही लीगल होने जा रहा है। इसके लिए लुगानो ने स्टेबलकॉइन टीथर (Tether) के निर्माता के साथ साझेदारी की है। इसके बाद शहर के नागरिक अपने सालाना टैक्स, पार्किंग टिकट, पब्लिक सर्विस और स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस की पेमेंट क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से कर सकेंगे। 

इससे पहले स्विट्जरलैंड के कई और हिस्सों में टैक्स भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी को अपनाया जा चुका है। अल सल्वाडोर की तरह लुगानो भी अपनी व्यापारिक गतिविधियों के डेली ट्रांजैक्शन्स में क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करने जा रहा है। हालांकि, अल सल्वाडोर में बिटकॉइन को ही लीगल टेंडर बनाया गया है। 

Polygon ने इसमें एक इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर की तरह हिस्सेदारी ली है। यह स्टेबल कॉइन के लिए ट्रैक उपलब्ध करवाएगा। लुगानो का लक्ष्य यूरोप की बिटकॉइन कैपिटल बनने का है। Economic Times में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, Polygon के को-फाउंडर संदीप नैलवाल ने कहा, स्टेबलकॉइन टेक्नोलॉजी की स्टेबिलिटी और Polygon का लो-कॉस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मिलकर लुगानो को ट्रांजैक्शन का एक तेज और स्थिर साधन देंगे। 

शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में लुगानो के मेयर ने इसे 'de facto' लीगलाइजेशन का नाम दिया, जिसका अर्थ है कि वह कानूनी रूप में लीगल न होकर भी फिजिकली वैलिड होगा। उन्होंने कहा कि लुगानो और स्विट्जरलैंड में Swiss franc ही वास्तविक लीगल टेंडर के रूप में मान्य होगा। शहर में कंपनियों और स्टार्टअप आदि के लिए एक खास केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 1.9 अरब डॉलर फंड के रूप में जुटाए जाएंगे ताकि फाइनेंस ब्लॉकचेन आधारित स्टार्टअप्स की मदद की जा सके। इसके अलावा 30 लाख स्विस फ्रांक लोकल बिजनेस में क्रिप्टो एडॉप्शन की गति को बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे। 
Advertisement

Lugano स्विट्जरलैंड का 9वां सबसे बड़ा शहर है जिसकी कुल पॉपुलेशन 60 हजार से अधिक है। यह देश का इटालियन भाषी दक्षिणी हिस्सा है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.