Lido Finance की 2.9 करोड़ डॉलर के LDO टोकन बेचने की घोषणा, जानें वजह

प्रत्येक LDO टोकन को लगभग 1.5 डॉलर की कीमत पर बेचा जाएगा

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 11:36 IST
ख़ास बातें
  • कुल LDO सप्लाई का 2% हिस्सा 1.45 डॉलर के हिसाब से होगा सेल
  • Dragonfly नामक कंपनी इस निवेश की अगुवाई करेगी
  • Dragonfly कंपनी इसके लिए 1 करोड़ टोकन खरीदेगी

Lido Finance ने बड़ी संख्या में LDO टोकनों को बेचने की घोषणा की है

Lido Finance ने बड़ी संख्या में LDO टोकनों को बेचने की घोषणा की है। सेल के पीछे कंपनी का मकसद क्रिप्टो मार्केट की मंदी को झेलने के लिए खुद को और ज्यादा मजबूत बनाना है। इस डीसेंट्रलाइज्ड गवर्नेंस प्लेटफॉर्म पर एक वोटिंग पेज चालू किया गया है, जहां पर इनवेस्टर्स वोटिंग कर सकते हैं। यह वोटिंग एक दिन पहले शुरू की गई है। 

Lido Finance ने घोषणा के माध्यम से यह वोटिंग कुल LDO सप्लाई का 2% हिस्सा 1.45 डॉलर (लगभग 120 रुपये) के हिसाब से बेचने के लिए 24 घंटे पहले शुरू की है। यानि प्रत्येक LDO टोकन को 1.5 डॉलर की कीमत पर बेचा जाएगा। Dragonfly नामक कंपनी इस निवेश की अगुवाई करेगी और 1 करोड़ टोकन खरीदेगी। बेचे गए अमाउंट को तुरंत अनलॉक कर दिया जाएगा और खरीदने वाले को वोटिंग अधिकार दे दिए जाएंगे। 

वोटिंग पेज के अनुसार, 1.45 डॉलर प्रति LDO टोकन का रेट उचित ठहराया गया है जो कि वोटिंग में हिस्सा लेने वाले इन्वेस्टर्स को Lido डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सेल से जो फंड आएगा वह DAO को एक रास्ता उपलब्ध करवाएगा और तत्काल बिकवाली के दबाव से बचाएगा। हालांकि, सेल की घोषणा करते हुए इसके निर्माताओं को ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि यह पूरा प्लान मार्केट की स्थिति पर ही निर्भर करेगा। 

कंपनी ने सेल स्ट्रक्चर की पूरी डिटेल्स और ओवर द काउंटर नेचर अच्छी तरह से बताया है, लेकिन फिर भी कुछ LDO होल्डर्स इस प्रस्ताव से खुश नहीं है। LDO में फिलहाल रैली चल रही है जिसका कारण इथेरियम मर्ज अपडेट को माना जा रहा है। Ethereum 2.0 की रिलीज डेट घोषित होने के बाद से ही LDO में उछाल देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में इसके होल्डर्स को 200% का मुनाफा हो चुका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LDO, Lido Staked Ether, Lido Finance, LDO Token Sale

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.