McDonald के इस मज़ाक से बने कई Grimacecoin क्रिप्टो टोकन, 24 घंटे में मचा दिया तहलका

ट्वीट के तुरंत बाद, Grimacecoin नाम से दसियों क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग शुरू हो गई और विभिन्न ब्लॉकचेन पर इनकी कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गई।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 21:53 IST
ख़ास बातें
  • McDonald के ट्वीट के बाद से क्रिप्टो मार्केट में आए कई नए Grimacecoin
  • 24 घंटों में 285,000 प्रतिशत तक बढ़ा एक कॉइन
  • एक अन्य कॉइन $0.0007 (लगभग 0.05 रुपये) से पहुंचा $2 (लगभग 150 रुपये) पर

इनमें से एक Grimacecoin $0.0007 (लगभग 0.05 रुपये) से शुरू होते हुए $2 (लगभग 150 रुपये) तक पहुंच गया था

Tesla के सीईओ और लंबे समय से Dogecoin सपोर्टर एलन मस्क (Elon Musk) ने 25 जनवरी को McDonald's को ट्वीट कर DOGE को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने के लिए का अनुरोध किया। इस ट्वीट पर McDonald ने जवाब दिया कि कंपनी अपने पेमेंट सिस्टम में केवल तभी बदलाव करेगी, जब टेस्ला "Grimacecoin" नाम के एक गैर-मौजूदा टोकन को स्वीकार करना शुरू कर देगी। जबकि मैकडोनाल्ड की प्रतिक्रिया साफ तौर पर मजाक थी, लेकिन कुछ डेवलपर्स ने इस मौके का फायदा उठाते हुए McDonald के ग्रिमेस के आधार पर एक क्रिप्टोकरेंसी बना डाली।

ट्वीट के तुरंत बाद, Grimacecoin नाम से दसियों क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग शुरू हो गई और विभिन्न ब्लॉकचेन पर इनकी कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गई। विभिन्न डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज्स पर टोकन एक्टिविटी को मॉनिटर करने वाले टूल Dex Screener ने खुलासा किया है कि इस टोकन के कुछ अलग-अलग वेरिएंट ट्रेड हो रहे हैं। इन नेटवर्क्स में Binance Smart Chain (BSC), Polygon, Ethereum, Avalanche, और Fantom शामिल हैं।
 

इस बैच का सबसे बड़ा गेनर (लाभ प्राप्त करने वाला) वर्ज़न BSC के PancakeSwap पर ट्रेड हो रहा Grimacecoin था, जो कुछ हद तक धीमा होने से पहले, अपने पहले 24 घंटों में 285,000 प्रतिशत तक बढ़ गया था।

कुछ घंटों बाद, दुनिया भर के लोग क्रिप्टोकरेंसी मार्केटप्लेस पर नकली Grimace टोकन बनाने के लिए आए। ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्वीट के समय क्रिप्टो जगत में कोई Grimace कॉइन नहीं था। McDonald ने इस विचार को मजाक के रूप में पेश किया था, लेकिन कुछ ने इसे मौके के रूप में देखा और उस नाम से नकली कॉइन बनाना शुरू कर दिया।
Advertisement

Coindesk के अनुसार, इन नए बनाए गए टोकन में से एक ने $0.0007 (लगभग 0.05 रुपये) पर कारोबार करना शुरू किया और वापस 60 सेंट तक आने से पहले $2 (लगभग 150 रुपये) के अपने हाई पर पहुंच गया था। इसकी मार्केट वैल्यू बढ़कर करीब 2 मिलियन डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) हो गई है। एक अन्य ग्रिमासकॉइन 56,000 प्रतिशत बढ़ते हुए 1,000 होल्डर्स और $6 मिलियन (लगभग 45 करोड़ रुपये) के मार्केट कैप तक पहुंच गया।
Advertisement

इससे पहले इस तरह के कई कॉइन स्कैम साबित हुए हैं, और लाखों होल्डर्स के करोड़ों रुपये गायब कर चुके हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण तथाकथित Squidgame Cash है, जिसके किएटर्स पिछले साल निवेशकों के $2.5 मिलियन (लगभग 19 करोड़ रुपये) कीमत के Binance कॉइन टोकन लेकर भाग गए।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.