अल सल्‍वाडोर का दावा- Bitcoin को अपनाने से डबल डिजिट में बढ़ी GDP, पर्यटन में भी उछाल

वहीं, राष्‍ट्रपति नायब बुकेले का कहना है कि जनवरी 2022 में देश के निर्यात में 13 फीसदी साल-दर-साल ग्रोथ हुई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • ‘अल सल्वाडोर’ ने पिछले साल सितंबर में बिटकॉइन को करेंसी माना था
  • देश के राष्‍ट्रपति क्रिप्‍टाेकरेंसी के बड़े समर्थकों में से एक हैं
  • इस लिहाज से सरकार के लिए ये आंकड़े उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं

सरकार का कहना है कि देश में अमेरिका से आने वाले विजिटर्स की संख्या में काफी बढ़ाेतरी हुई है।

मध्‍य अमेरिकी देश ‘अल सल्वाडोर' ने पिछले साल सितंबर में बिटकॉइन (Bitcoin) को लीगल टेंडर के रूप में मान्‍यता दी थी। ऐसा लगता है कि उसके इस फैसले से नेशनल GDP और लोकल पर्यटन डेवलपमेंट में बढ़ोतरी हुई है। अल सल्वाडोर के पर्यटन मंत्री मोरेना वाल्डेज के अनुसार, अनुमान है कि सितंबर में बिटकॉइन को कानूनी रूप से अपनाने के बाद से अल सल्वाडोर के पर्यटन व्यवसाय में 30 प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने एक घोषणा में बताया है कि साल 2021 में देश की GDP में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बुकेले के अनुसार, जनवरी 2022 में देश के निर्यात में 13 फीसदी साल-दर-साल ग्रोथ हुई है। 

एक स्‍थानीय समाचार एजेंसी से बातचीत में मोरेना वाल्डेज ने कहा कि हमने बिटकॉइन की शुरुआत से पहले और बाद की गतिविधियों की तुलना करने के लिए एक पोल किया। पता चला कि नवंबर और दिसंबर में पर्यटन उद्योग में बढ़ोतरी हुई। उन्‍होंने संकेत दिया पर्यटन में यह बढ़ोतरी 30 फीसदी से भी ज्‍यादा पहुंच गई। 

वाल्डेज के अनुसार, बिटकॉइन को करेंसी का दर्जा देने से अल-सल्‍वाडोर में पर्यटन पर काफी असर पड़ा है। यहां  अमेरिका से आने वाले विजिटर्स की संख्या में काफी बढ़ाेतरी हुई है। बिटकॉइन को करेंसी का दर्जा देने से पहले ज्‍यादातर पर्यटक बॉर्डर के पास वाले देशों से आ रहे थे। वाल्‍डेज का अनुमान है कि अब 60 फीसदी पर्यटक अमेरिका से आ रहे हैं।
 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अल साल्वाडोर में इस पर्यटन बूम ने सरकार के अनुमानों को भी हरा दिया है। सरकार ने 11 लाख विजिटर्स के आने की उम्‍मीद की थी, जबक‍ि यह आंकड़ा 14 लाख विजिटर्स से आगे निकल गया है। 

इसके अलावा, राष्‍ट्रपति बुकेले ने भी हाल में एक ट्वीट करके बताया था कि बिटकॉइन को कानूनी रूप से अपनाने के बाद अल साल्वाडोर ने पहली बार डबल डिजिट में GDP ग्रोथ हासिल की है। राष्‍ट्रपति बुकुेले क्रिप्‍टोकरेंसी के बड़े समर्थकों में से एक हैं। तमाम देशों के चिंता जताने के बावजूद वह अपने देश में बिटकॉइन को तेजी से अपनाने पर जोर दे रहे हैं। बुकेले कह चुके हैं कि देश में बिटकॉइन अपनाने की उम्मीद से अधिक है। सरकार के अनुसार, पिछले साल दो मिलियन से अधिक लोगों ने चिवो वॉलेट के शुरू होने के एक महीने के अंदर इसे इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया था।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.