दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में क्रिप्टो पेमेंट कर खाएं Bitcoin टिक्का, Doge फ्राइड राइस डिश!

दिल्ली का एक रेस्तरां लोगों का ध्यान क्रिप्टोकरेंसी से खींच रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 11:26 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली का Ardor2.1 रेस्तरां लोगों का ध्यान क्रिप्टोकरेंसी से खींच रहा है।
  • थाली के लिए क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट करने वालों को मिलेगी 20 % छूट।
  • रेस्तरां ने यह कदम क्रिप्टोकरेंसी क्रेज को भुनाने के लिए उठाया लगता है।

नॉन वेजिटेरियन के लिए डिजिटल थाली की कीमत 2,099 रुपये (प्लस टैक्स) और वेज खाने वालों के लिए 1,999 रुपये (प्लस टैक्स) है।

कोरोना महामारी के कारण आए लॉकडाउन से कई छोटे बिजनेस जैसे रेस्तरां और कैफे बुरी तरह प्रभावित हुए थे। अब पिछले दो वर्षों के नुकसान की भरपाई के लिए रेस्तरां अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। दिल्ली का एक रेस्तरां लोगों का ध्यान क्रिप्टोकरेंसी से खींच रहा है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां ने बिटकॉइन, इथेरियम, डॉजकोइन जैसी और भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने का फैसला किया है। रेस्तरां Ardor 2.1 ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक खास "डिजिटल थाली" भी तैयार की है। रेस्तरां अपनी थालियों के आकर्षक नाम जैसे बाहुबली थाली, यूनाइटेड इंडिया थाली और 56 इंच की थाली आदि के लिए फेमस है। 

Ardor 2.1 द्वारा पेश की जाने वाली Digital Thaali (वेज और नॉन वेज दोनों के लिए उपलब्ध) में ऐसे व्यंजन हैं जिनका नाम क्रिप्टोकरेंसी पर रखा गया है। उदाहरण के लिए इसमें पॉलीगॉन पिटा और फलाफेल, चिली फ्राइज़ के साथ बनी बर्गर, सोलाना चना भटूरा, कुलचा के साथ इथेरियम बटर चिकन, डॉज फ्राइड राइस और बिटकॉइन टिक्का हैं।
Advertisement

Polygon इथेरियम-कम्पैटिबल ब्लॉकचेन नेटवर्क के निर्माण और कनेक्ट करने के लिए एक प्रोटोकॉल और एक फ्रेमवर्क है, और Bunny इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित एक पेमेंट सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है। Solana एक पब्लिक ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है जिसे इथेरियम का लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी माना जाता है।

Delhi Food Nest के एक व्लॉग में इसके मालिक ने कहा कि रेस्तरां उन लोगों को 20 प्रतिशत की छूट देगा जो क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट करते हैं। इससे लोगों को क्रिप्टो पेमेंट के लिए मोटीवेट किया जा रहा है। 
Advertisement

“हमने अपने गेस्टों को पूरी तरह से डिजिटल मेनू के साथ कुछ डिजिटल एक्सपीरियंस देने का फैसला किया। मेरे एक फ्रेंड द्वारा मुझे इसके बारे में बताए जाने के बाद हम क्रिप्टो में कुछ करने की सोच रहे थे। भले ही यह एक ग्रे एरिया है, हमने फैसला किया कि 'आगे बढ़ते हैं और इसे एक शॉट देते हैं।' हम रेस्पोन्स भी देखना चाहते थे कि कितने लोगों ने क्रिप्टो में इन्वेस्ट किया था," मालिक ने कहा।
Advertisement

नॉन वेज खाने वालों के लिए डिजिटल थाली की कीमत 2,099 रुपये (प्लस टैक्स) और वेज खाने वालों के लिए इस थाली की कीमत 1,999 रुपये (प्लस टैक्स) है। रेस्तरां का यह कदम क्रिप्टोकरेंसी के क्रेज को भुनाने के लिए उठाया गया लगता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Digital Thaali

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  2. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  3. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  5. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  6. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  7. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  9. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  10. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.