Bitcoin, Ether, Polkadot, Litecoin में इजाफा, DOGE, SHIB और Cardano लुढ़के

Avalanche, Polkadot और Litecoin कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनमें 1-4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Avalanche, Polkadot और Litecoin में हुई बढ़ोत्तरी।
  • ईथर के ट्रेड की शुरुआत 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई।
  • डॉजकॉइन में 0.05 प्रतिशत की गिरावट हुई।
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए फरवरी का पहला वीकेंड फायदेमंद रहा है और यह सिलसिला 6 फरवरी को भी जारी रहा। बिटकॉइन के साथ अधिकतर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में हल्की बढ़त देखी गई है। बिटकॉइन की आज की कीमत (Bitcoin Price Today) में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेड 41 हजार डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) पर शुरू हुआ। खबर लिखे जाने के समय तक CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की लेटेस्ट कीमत (Bitcoin Latest Price) 41,630 डॉलर (लगभग 31,07,365 रुपये) थी। जबकि भारतीय एक्सचेंज CoinSwitchKuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) 32,95,819 रुपये पर चल रही थी। 2022 की शुरुआत के बाद से इसकी कीमत में अब तक 23 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। 24 जनवरी को क्रिप्टोकरेंसी अपने इस साल के सबसे निचले स्तर 32,950 डॉलर (लगभग 24,59,468 रुपये) पर थी। तब से लेकर अब तक इसकी कीमत 23% तक बढ़ चुकी है। 

बिटकॉइन के साथ ही ईथर की कीमत (Ether Price) में भी बढ़त दर्ज हुई है। ईथर के ट्रेड की शुरुआत 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई। खबर लिखे जाने तक ईथर की कीमत ग्लोबल एक्सचेंज CoinMarketCap पर 3 हजार डॉलर (लगभग 2.23 लाख रुपये) थी। वहीं, बात अगर भारतीय एक्सचेंज की करें तो गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि भारत में ईथर की कीमत (Ether Price in India) खबर लिखे जाने के समय तक कॉइनस्विच कुबेर पर 2,38,782 रुपये पर चल रही थी। ईथर के अलावा अन्य पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में भी बढ़त देखने को मिली है। 

Avalanche, Polkadot और Litecoin कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनमें 1-4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई। Avalanche ने 0.33 प्रतिशत इजाफा किया और इसकी कीमत 6,118 रुपये पर चल रही थी। Polkadot ने थोड़ी ऊंची छलांग लगाई और 4 प्रतिशत की वृद्धि की। इसकी कीमत 1,690 रुपये पर चल रही थी। इन सबमें Litecoin भी ऐसी क्रिप्टोकरेंसी थी जिसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 9,599 पर चल रही थी। इसके अलावा Cardano में आज 0.33 प्रतिशत की गिरावट हुई है और इसकी कीमत 88.51 रुपये पर चल रही थी। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी में पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शिबा इनु, दोनों में ही गिरावट आई और दोनों ही मीम कॉइन्स प्राइस चार्ट में लाल रंग में नजर आए। डॉजकॉइन में 0.05 प्रतिशत की गिरावट हुई और खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 11.73 रुपये पर थी। शिबा इनु में 1.42 प्रतिशत की गिरावट हुई और भारत में शिबा इनु की कीमत 0.001800 रुपये पर थी।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.