Bitcoin समेत लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी, Tether में दिखी मामूली बढ़त

शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price) में 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 13:40 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की भारत में कीमत क्रिप्टो प्राइस चार्ट में 11.43 रुपये थी।
  • शीबा इनु की कीमत में 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।
  • बिटकॉइन की कीमत 42,949 डॉलर (लगभग 32.4 लाख रुपये) पर थी।
क्रिप्टोकरेंसी के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह अब तक फायदेमंद दिखाई दे रहा था लेकिन 24 घंटे पहले बिटकॉइन समेत सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आनी शुरू हो गई। शुक्रवार को लगभग सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के कीमतें कम हो गईं। क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का यह सिलसिला आज भी जारी रहता दिखाई दे रहा है। 12 फरवरी को क्रिप्टो ट्रेड की शुरुआत बिटकॉइन समेत सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने तक, भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) 33.5 लाख रुपये थी जो पिछले 24 घंटों में 1.85 प्रतिशत की गिरावट है। इससे एक दिन पहले भी इस क्रिप्टोकरेंसी में 1.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। 

बिटकॉइन के आज के ग्लोबल प्राइस (Bitcoin Global Price today) की बात करें तो ग्लोबल एक्सचेंज पर, सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 42,949 डॉलर (लगभग 32.4 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में बिटकॉइन की परफॉर्मेंस महीने भर खराब ही रही। लेकिन फरवरी की शुरुआत दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी के लिए राहत की खबर लाई और इसकी वैल्यू पिछले एक हफ्ते में लगभग 16.5 प्रतिशत बढ़ गई।

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी लाल रंग में थी। इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित Ether के लिए भी पिछले दो दिन अच्छे नहीं रहे। शुक्रवार को इसमें 2.74 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी और आज यानि, 12 फरवरी को ईथर की कीमत (Ether price today) में 4.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वीकेंड खत्म होते होते यह ट्रेंड इसे और अधिक नीचे ले जा सकता है। खबर लिखने के समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2.3 लाख रुपये थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इसकी कीमत 3,056 डॉलर (लगभग 2.3 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी के मुकाबले इसकी कीमत फरवरी में 14.3 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में नजर आईं। एक या दो क्रिप्टोकरेंसी को छोड़ दें सभी डिजिटल कॉइन्स की कीमतों में गिरावट आई है। Cardano, Solana, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink की कीमतों में गिरावट आज भी जारी रही। Tether समेत USD Coin और Binance USD मात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनकी कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई है।  
Advertisement

मीम क्रिप्टोकरेंसी भी मार्केट के गिरते स्तर से अछूती नहीं रहीं। शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price) में 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक भारत में शिबा इनु की आज की कीमत (Shiba Inu price today in India) क्रिप्टो चार्ज में 0.002266 रुपये दिखाई दे रही थी। वहीं, पिछले 24 घंटों में 5.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद, डॉजकॉइन की भारत में कीमत (Dogecoin price in India today) क्रिप्टो प्राइस चार्ट में 11.43 रुपये थी।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.