WhaleFin की स्पेन के Atletico Madrid के साथ बड़ी स्पॉन्सशिप डील

इसके साथ ही Amber Group इस स्पेनिश फुटबॉल क्लब के फैन्स के लिए डिजिटल वेल्थ और डिजिटल लाइफस्टाइल पार्टनर भी बन गया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 14:46 IST
ख़ास बातें
  • यूरोप के प्रमुख फुटबॉल क्लब्स में Atletico Madrid शामिल है
  • यह डील पांच वर्ष के लिए है
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है

Amber Group और Atletico Madrid कुछ CSR प्रोजेक्ट्स के लिए कोलेब्रेट करेंगे

Amber Group की डिजिटल एसेट्स फर्म WhaleFin ने स्पेन के फुटबॉल क्लब  Atletico Madrid के साथ किट स्पॉन्सरशिप डील की है। इसके साथ ही Amber Group इस स्पेनिश फुटबॉल क्लब के फैन्स के लिए डिजिटल वेल्थ और डिजिटल लाइफस्टाइल पार्टनर भी बन गया है। स्पॉन्सरशिप के अलावा Amber Group और Atletico Madrid कुछ कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रोजेक्ट्स के लिए कोलेब्रेट करेंगे।  

Amber Group के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Michael Wu ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "यह पार्टनरशिप हमारे लिए एक खुशी का मौका है। हमें स्पेन और यूरोप के प्रमुख फुटबॉल क्लब्स में शामिल Atletico Madrid के साथ जुड़ने पर गर्व है। यह पार्टनरशिप टीमवर्क और कम्युनिटी को मजबूत करने के हमारे उद्देश्यों में मदद करेगी, जो स्पोर्ट्स और क्रिप्टो फाइनेंस दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह टीमवर्क और कम्युनिटी को मजबूत करने के हमारे उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी जो स्पोर्ट्स और क्रिप्टो सेगमेंट दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।" 

Atletico Madrid के CEO Miguel Ángel Gil का कहना था, "यह पार्टनरशिप डिजिटल तौर पर आगे बढ़ने के हमारे लक्ष्य के अनुसार है और इससे अपने फैन्स को हम बेहतर डिजिटल एक्सपीरिएंस दे सकेंगे। हमारा मानना है कि Amber Group इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी मदद करेगा।" 

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बावजूद डिजिटल एसेट्स से जुड़ी बहुत सी फर्में इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब्स के साथ स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट्स कर रही हैं। हाल ही में यूरोप के बड़े फुटबॉल क्लब्स में से एक Manchester City ने OKX के साथ ट्रेनिंग किट स्पॉन्सर डील की थी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट आई है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के साथ हाई लेवल छुआ था। इसका प्राइस गिरकर लगभग 20,000 डॉलर पर आ गया है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी गिरे हैं। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी फर्में कॉस्ट में कटौती करने के उपाय भी कर रही हैं। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के प्रमुख कारणों में स्लोडाउन के अलावा अमेरिका के फेडरल रिजर्व और कुछ अन्य देशों के सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट्स में की गई बढ़ोतरी भी है। इन्फ्लेशन बढ़ने का भी इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ रहा है। इससे इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स से बाहर निकल रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, sponsor, Bitcoin, Soccer, Market, Deal, Spain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.