'क्रिप्टोकरेंसी अभी और नीचे गिर सकती है'

पिछले महीने क्रेमर ने अनुमान बताया था कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू 12000 डॉलर से भी नीचे जा सकती है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो को सुरक्षित निवेश के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता- जिम
  • इनफ्लेशन के खिलाफ ढाल के रूप में क्रिप्टोकरेंसी फेल हो चुकी है- जिम
  • Jim Cramer लम्बे समय से स्टॉक रिपोर्टिंग के क्षेत्र में रहे हैं

बिटकॉइन अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 71.67% नीचे ट्रेड कर रहा है

CNBC के होस्ट Jim Cramer ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही मंदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट अभी रुकने वाली नहीं है, यह और नीचे गिर सकती है। इसके साथ ही जिम ने क्रिप्टो के लिए कहा कि एसेट की इस क्लास के पास कोई रियल वैल्यू नहीं है। 

Jim Cramer लम्बे समय से स्टॉक रिपोर्टिंग के क्षेत्र में रहे हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के लिए कहा है कि अभी इसमें नीचे जाने और गुंजाइश बची हुई है। उन्होंने कहा कि कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। सीएनबीसी को दिए अपने बयान में जिम ने कहा, "क्रिप्टोकरेंसी सच में फटने वाली है। यह 3 ट्रिलियन डॉलर से 1 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। यह 1 ट्रिलियन डॉलर पर क्यों रुकेगी?"

क्रिप्टोकरेंसी के लिए पिछले हफ्ते भी जिम की ओर से एक बयान आया था। सीएनबीसी के शो Mad Money को होस्ट जिम ने क्रिप्टो के बारे में पिछले हफ्ते अपने विचार व्यक्त किए थे कि इनफ्लेशन के खिलाफ ढाल के रूप में क्रिप्टोकरेंसी फेल हो चुकी है। इसे कमजोर समय के लिए एसेट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल एसेट इक्विटी से भी खराब परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने यूएस फेडरेल रिजर्व की सराहना की कि क्रिप्टो जैसे बड़े जोखिम वाले एसेट्स को परे रख रिजर्व ने इनफ्लेशन को काबू में करने का फैसला लिया। क्रेमर ने कहा कि क्रिप्टो का बलिदान देकर यूएस फेडरल रिजर्व ने महंगाई के खिलाफ अपनी जीत दर्ज की है। 

वर्तमान में क्रेमर के ये शब्द क्रिप्टो मार्केट के लिए सही साबित होते दिख रहे हैं। CoinGecko का डेटा बताता है कि बिटकॉइन अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 71.67% नीचे ट्रेड कर रहा है। जबकि Ethereum इससे भी खराब परफॉर्म कर रहा है। यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 80% नीचे आ चुका है। 
Advertisement

पिछले महीने क्रेमर ने अनुमान बताया था कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 12000 डॉलर से भी नीचे जा सकती है। उन्होंने कहा था कि क्रिप्टो को सुरक्षित निवेश के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके पहले जनवरी में उन्होंने अपने फॉलोअर्स को डॉजकॉइन के लिए भी सचेत करते हुए कहा था कि डॉजकॉइन एक गैर रजिस्टर्ड सिक्योरिटी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CoinGecko, CNBC, Jim Cramer, crypto

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.