Bitgert बना Crypto मार्केट का नया स्टार, शिबा इनु की बजाए निवेशकों की पहली पसंद

Bitgert (BRISE) ने अपनी खुद की ब्लॉकचेन Brise BRC20 के लॉन्च के बाद कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • बड़े व्हेल अब शिबा इनु की बजाए बिटगर्ट में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
  • शिबा इनु की तुलना में यह सबसे आकर्षक प्रोजेक्ट बन गया है।
  • ब्लॉकचेन Brise BRC20 के लॉन्च के बाद Bitgert की कीमत में तेज उछाल।

पिछले 30 दिनों में बिटगर्ट सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली क्रिप्टोकरेंसी बन गई है।

Bitgert क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में नया स्टार बनकर उभर रही है। Bitgert कॉइन की अपनी खुद की ब्लॉकचेन है और वर्तमान में यह सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली क्रिप्टोकरेंसी में से एक बनी हुई है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के जानकार मानते हैं कि इस क्रिप्टोकरेंसी की ब्लॉकचेन में काफी क्षमता है। यह निवेशकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 

Bitgert (BRISE) ने अपनी खुद की ब्लॉकचेन Brise BRC20 के लॉन्च के बाद कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है। क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन और प्राइस दोनों एक साथ तेज गति से बढ़ रहे हैं। कुछ आंकड़ों से पता चलता है कि निवेशक अब शिबा इनु को छोड़कर Bitgert की ओर रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बड़े व्हेल अकाउंट्स अब शिबा इनु की बजाए बिटगर्ट को खरीद रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इस कॉइन ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अब तक की सबसे बेस्ट प्राइस ग्रोथ दिखाई है। 

Coinmarketcap के हवाले से रिपोर्ट में जो आकडें बताए हैं उनके अनुसार, Bitgert बेस्ट परफॉर्मिंग कॉइन्स में से एक बन गया है। यह कथन इसकी पिछले 30 दिनों की परफॉर्मेंस के बारे में है। Bitgert BRC20 blockchain के लॉन्च के बाद कॉइन में जबरदस्त उछाल आया है। शिबा इनु के पास एक नकारात्मक बिंदु भी यही है कि इसकी अपनी स्वयं की कोई ब्लॉकचेन नहीं है। इसका सीधा फायदा बिटगर्ट को मिल रहा है और इनवेस्टर, बड़े व्हेल अब शिबा इनु की बजाए बिटगर्ट में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। 

इसका एक और कारण है, बिटगर्ट की टीम ने सबसे तेज और सबसे सस्ती ब्लॉकचेन बनाई है। शिबा इनु की तुलना में यह सबसे आकर्षक प्रोजेक्ट बन गया है। जबकि शिबा इनु अभी भी अपने ईकोसिस्टम को तैयार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। Bitgert Startup Studio पर बने प्रोजेक्ट्स का लगातार लॉन्च इस प्रोजेक्ट को और भी आकर्षक बनाने वाला है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए पिछले 6 महीने काफी नुकसान भरे साबित हुए हैं। बिटकॉइन, ईथर से लेकर डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें 50 प्रतिशत तक नीचे गिर गईं। अब मार्केट फिर से ग्रोथ स्टेज पर है और बिटगर्ट जैसे नए खिलाड़ी मार्केट के स्टार बन रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.