बिटकॉइन निवेशकों की चांदी, पहुंचा 39 लाख रुपये के पार!

Bitcoin इस हफ्ते लगातार मजबूत बना हुआ है। एक बार फिर से इस डिजिटल कॉइन ने 3.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। मंगलवार को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 50 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 22:32 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में डॉजकॉइन 19.66 रुपये (लगभग 0.26 डॉलर) पर ट्रेड कर रहा है।
  • Tether, Ripple, Cardano और Litecoin ने भी मामूली बढ़त दर्ज की।
  • अक्टूबर महीने की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए अच्छी साबित हुई।

ईथर के लिए भी इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रही।

Bitcoin इस हफ्ते लगातार मजबूत बना हुआ है। एक बार फिर से इस डिजिटल कॉइन ने 3.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। मंगलवार को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 50 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया। वर्तमान में यह 39 लाख 58 हजार रुपये (लगभग 53,040 डॉलर) पर ट्रेड कर रही है। 50 हजार डॉलर का आंकड़ा बिटकॉइन के लिए एक साइकोलॉजिकल बैरियर बना हुआ था जिसको यह पार कर चुका है। उम्मीद बनी हुई है कि सप्ताह के बाकी बचे दिनों में भी यह अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखेगा। 

Gadgets360 के cryptocurrency price tracker में ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में ग्रीन कलर ही दिखाई दिया। जिसमें ईथर भी शामिल रहा। इसने मंगलवार को 0.84 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की जिसके बाद यह बुधवार को 3.25 प्रतिशत की बढ़त ले गया। वर्तमान में ईथर की कीमत 2 लाख 69 हजार रुपये (लगभग 3,609 डॉलर) पर बनी हुई है। चीन ने क्रिप्टो पर पूरी तरह से बैन लगा दिया। पिछले दस दिनों से इस कॉइन में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा था। मगर इस हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही और आगे भी बढ़ोत्तरी के संकेत मिल रहे हैं। 
Advertisement

Dogecoin के लिए भी यह सप्ताह बड़ा उछाल लेकर आया। मंगलवार को इसकी कीमत में बड़ी बढ़त देखी गई। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा जब डॉजकॉइन की कीमत 6.25 प्रतिशत बढ़ी। वर्तमान में यह 19.88 रुपये (लगभग 0.28 डॉलर) पर ट्रेड कर रही है। इसका एक कारण एलन मस्क के ट्वीट को भी माना जा सकता है जिसमें उन्होंने सोमवार को शिबा इनू की एक पिक्चर पोस्ट की थी। 
इसी के साथ Tether, Ripple, Cardano और Litecoin ने भी मामूली बढ़त दर्ज की। महीने की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए काफी अच्छी रही है और ज्यादातर DeFi टोकनों के लिए आगे भी अच्छे ट्रेड की उम्मीद की जा रही है। 
Advertisement

मई महीने में भले ही क्रिप्टोकरेंसी एक नाजुक दौर से गुजरी मगर निवेशकों का विश्वास अभी भी इसमें बना हुआ है। क्योंकि कुछ देश जहां इस पर बैन लगा रहे हैं वहीं कुछ दुनिया के कुछ हिस्सों में इसे तेजी से अपनाया जा रहा है। एशिया के कुछ देश दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टो बाजारों के रूप में उभरे हैं। जिसमें टॉप तीन देश शामिल हैं, क्रमशः वियतनाम, भारत और पाकिस्तान। इन देशों में पिछले एक वर्ष में तेजी से क्रिप्टो विस्तार हुआ है। मार्केट रिसर्च फर्म Chainalysis की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, CSAO देशों में जमीनी स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी को अपनाया जा रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, bitcoin price today

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.