Bitcoin समेत Crypto मार्केट में हल्का ठहराव, लेकिन बढ़त रहेगी जारी: एक्सपर्ट्स

भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India) $3,469 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटों में 2.92 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • ईथर की कीमत $3,469 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है।
  • मीम कॉइन्स में भी अच्छी खासी गिरावट आई है।

पिछले हफ्ते बढ़त हासिल करने के बाद Bitcoin की कीमत में ठहराव आ गया है।

बिटकॉइन (Bitcoin) की बढ़ती कीमत में एक बार फिर से ठहराव आ गया है। पिछले कुछ दिनों में इसने 2022 में हुए नुकसान को काफी हद तक पूरा कर लिया है। बिटकॉइन की वर्तमान की कीमत (Bitcoin Latest Price) की बात करें तो, दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी $48,000 (लगभग 36 लाख रुपये) के आंकड़े पर पहुंचकर ठहर गई है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइ की कीमत (Bitcoin Value) में 0.37% की वृद्धि हो चुकी थी। हालांकि इससे एक दिन पहले इसकी कीमत में 1.09% की गिरावट भी दर्ज की गई थी। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $48,570 (लगभग 37 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस (Bitcoin global price) $47,000 (लगभग 35.5 लाख रुपये) के लेवल पर है। खबर लिखे जाने तक इसकी वैश्विक कीमत $47,262 (लगभग 36 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी, जो कि पिछले 24 घंटों में 0.93% की गिरावट है। CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि पिछले हफ्ते दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पर हरा रंग छाया रहा और इसने अपनी वैल्यू में 11.3% की बढ़ोत्तरी की। 
Advertisement

ईथर (Ether), दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, अभी भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India) $3,469 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह क्रिप्टोकरेंसी $3,377 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में ईथर की कीमत में 0.61 % की गिरावट देखी गई है। CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक हफ्ते में ईथर की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि पिछले एक महीने में इसने अपनी वैल्यू में 28 प्रतिशत का इजाफा किया है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बाकी के पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है और अधिकतर टोकनों की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की ग्लोबल वैल्यू पिछले 24 घंटों में 0.83 प्रतिशत नीचे आ गई है। Cardano, Polygon, Binance Coin, Avalanche में हल्की गिरावट आई है जबकि Chainlink एकलौती क्रिप्टोकरेंसी रही जिसने बढ़त हासिल की। 
Advertisement

मीम कॉइन्स में भी अच्छी खासी गिरावट आई है। Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटों में 2.92 प्रतिशत की गिरावट आई है और वर्तमान में यह $0.14 (लगभग 11 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच, शिबा इनु की कीमत पिछले 24 घंटों में 1.09 प्रतिशत लुढ़की है और वर्तमान में यह $0.00028 (लगभग रु. 0.002) पर ट्रेड कर रहा है। 
Advertisement

भले ही पूरी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का झोंका आया है लेकिन डिजिटल एसेट्स निवेशक फर्म CoinShares कहती है कि क्रिप्टो फंड्स में पिछले हफ्ते 193 मिलियन डॉलर (लगभग 1,460 करोड़ रुपये) का बड़ा इनफ्लो दर्ज किया गया। कुल इनफ्लो में बिटकॉइन 50 प्रतिशत के साथ सबसे हावी रहा।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.