सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज ने यूजर्स को दी एक बड़े स्कैम की चेतावनी

यूजर्स को एक SMS भेजकर उनकी डिटेल्स लेने की कोशिश की जा रही है। इस SMS में यूजर्स को एक जाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जा रहा है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज के यूजर्स को एक SMS भेजकर उनकी डिटेल्स लेने की कोशिश हो रही है
  • इस तरह का स्कैम कुछ दिन पहले Wormhole Portal के साथ हुआ था
  • क्रिप्टो ट्रेडर्स को एक नए मालवेयर को लेकर भी चेतावनी दी गई है

क्रिप्टो मार्केट में हैकिंग और स्कैम के मामले बढ़े हैं

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Binance के CEO, Changpeng Zao ने यूजर्स को एक बड़े फिशिंग स्कैम के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूजर्स को एक SMS भेजकर उनकी डिटेल्स लेने की कोशिश की जा रही है। इस SMS में यूजर्स को एक जाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जा रहा है।

Zhao ने ट्वीट के जरिए यूजर्स को इस स्कैम के बारे में सतर्क किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स से Binance की वेबसाइट पर एक बुकमार्क या इसे ब्राउजर पर टाइप करने के जरिए जाने को कहा है। इससे यूजर्स की डिटेल्स की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट दिया है जो एक टेक्स्ट मैसेज है जिसके जरिए Binance के यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है। यह टेक्स्ट मैसेज एक्सचेंज की ओर से भेजा गया लगता है लेकिन इसमें एक फ्रॉड वाला लिंक है। इस क्लिक करने पर यूजर्स को एक फिशिंग वेबसाइट पर भेजा जाता है जो यूजर्स की डिटेल्स लेकर उनके फंड हड़प लेती है।

यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह का फिशिंग स्कैम केवल Binance के यूजर्स के साथ हो रहा है या अन्य एक्सचेंजों के यूजर्स को भी निशाना बनाया जा रहा है। Binance ने इस स्कैम का शिकार बने यूजर्स की संख्या की जानकारी नहीं दी है। हाल के दिनों में क्रिप्टो मार्केट में हैकिंग और स्कैम के मामले बढ़े हैं। इस तरह का एक बड़ा स्कैम कुछ दिन पहले क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal के साथ हुआ था। इसमें धोखेबाजों ने लगभग 32.2 करोड़ डॉलर (लगभग 2,410 करोड़ रुपये) की रकम चुराई थी। क्रिप्टो ट्रेडर्स को प्लगइन्स को निशाना बनाने वाले एक नए मालवेयर को लेकर भी चेतावनी दी गई है। 

भारत में भी क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के एक कारोबारी से कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी चुराने का मामला सामने आया था। उस रकम को फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के मिलिट्री विंग अल-कसम ब्रिगेड्स के वॉलेट में ट्रांसफर किया गया था। धोखाधड़ी करके जिन डिजिटल करेंसी को ट्रांसफर किया गया, उनमें बिटकॉइन, Ether समेत कई और क्रिप्‍टोकरेंसी शामिल थीं। क्रिप्टोकरंसी से जुड़े फ्रॉड के कुछ अन्य मामले भी हुए हैं जिनमें यूजर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस तरह के मामलों में अपराधियों को पकड़ना भी मुश्किल होता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Users, Binance, phishing scam
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.