AMC मूवी थियेटर के पेमेंट ऑप्शन में अब Shiba Inu से भी होगा पेमेंट!

एएमसी थिएटर्स के सीईओ एडम एरोन ने Twitter पर एक पोल पोस्ट किया है जिसमें पूछा गया है कि क्या Shiba Inu को राज्य में मूवी टिकट और अन्य सर्विसेज देने के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में वैलिड करना चाहिए।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 नवंबर 2021 10:00 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल शिबा इनु टोकन की कीमत 0.000071 डॉलर (लगभग 0.0053 रुपये) है।
  • Aron के ट्वीट को 18,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
  • शीबा इनु अगस्त 2020 में एक बेनाम निर्माता "रयोशी" द्वारा बनाया गया था।

एएमसी थिएटर पहले से ही डॉगकॉइन में पेमेंट स्वीकार करता है।

अमेरिका की मूवी हॉल चेन AMC Theatres पेमेंट ऑप्शन्स को बढ़ाने पर विचार कर रही है जिसमें इसके क्रिप्टो पोर्टफोलियो का विस्तार हो सकता है। एएमसी थिएटर्स के सीईओ एडम एरोन ने Twitter पर एक पोल पोस्ट किया है जिसमें पूछा गया है कि क्या Shiba Inu को राज्य में मूवी टिकट और अन्य सर्विसेज देने के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में वैलिड करना चाहिए। मूवी थियेटर चेन ने Dogecoin payment को लागू करने के लगभग एक महीने बाद यह डेवलेपमेंट किया। क्रिप्टो स्पेस में, शीबा इनु और डॉजकॉइन दोनों एक दूसरे के मुकाबले में रखे गए हैं। एलन मस्क द्वारा सपोर्टेड डॉजकॉइन अपने "कॉपीकैट", शीबा इनु टोकन की तुलना में काफी अधिक कीमती है, मगर हाल के दिनों में SHIB ने उसकी तुलना में कहीं ज्यादा ग्रोथ रेट देखी है। 

29 अक्टूबर को पोस्ट किए जाने के बाद से Aron के ट्वीट को 18,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जिसमें लोगों को चुनने के लिए चार विकल्प मिलते हैं। चार विकल्पों में से पहला, "यस शीबा इनु फॉर श्योर" (Yes Shiba Inu for Sure) को 81 प्रतिशत लोगों ने चुना है। वोटिंग में अब तक कुल 144,152 लोगों ने भाग लिया है।

हालांकि, एरोन के ट्वीट के तहत कमेंट सेक्शन कुछ हद तक बंटा हुआ दिखाई दिया। जबकि पोस्ट पर कई कमेंट्स ने शीबा इनु-फैन्स के बीच उत्साह दिखाया। कुछ ने इसे "पंप और डंप" टोकन कहा, यह देखते हुए कि क्रिप्टोकरेंसी में वर्तमान में स्टेबिलिटी की कमी है और टिकट-खरीदारों के लिए यह असंतुलित वातावरण बना सकता है।

शीबा इनु क्रिप्टो-कॉइन अगस्त 2020 में एक बेनाम निर्माता "रयोशी" द्वारा बनाया गया था, और इसे डॉजकॉइन किलर के रूप में मार्केट में उतारा गया था। डॉजकॉइन के बाद तैयार किया गया, शीबा इनु का मैस्कॉट एक जापानी शीबा इनु कुत्ते की कार्टून इमेज की तरह बनाया गया है।
Advertisement
Watcher Guru ने बताया कि 25 अक्टूबर को शिबा इनु कॉइन ने 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और मार्केट प्राइस के हिसाब से 11 वां सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी कॉइन बन गया। इस क्रिप्टोकरेंसी ने तब से लगातार बढ़त दर्ज की है।

Gadgets 360 price tracker के अनुसार फिलहाल शिबा इनु टोकन की कीमत  0.000071 डॉलर (लगभग 0.0053 रुपये) है।
Advertisement
अभी के लिए यह स्पष्ट नहीं है कि AMC Theatres शीबा इनु को पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं। थिएटर चेन पहले से ही बिटकॉइन, इथेरियम, लिटकॉइन और डॉजकॉइन पेमेंट स्वीकार करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.