Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग

Google ने हाल ही में अपना नया एआई टूल Gemma 4 लॉन्च किया जो कि फोन में नया एडवांस एआई लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Gemma 4 एक नया एडवांस एआई है।
  • Gemma 4 को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Gemma 4 पूरी तरह ऑफलाइन चल सकता है।

Gemma 4 ज्यादा एडवांस ओपन मॉडल है।

Photo Credit: Google

Google ने हाल ही में अपना नया एआई टूल Gemma 4 लॉन्च किया जो कि फोन में नया एडवांस एआई लेकर आया है। यूजर्स इस एआई टूल को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह ऑफलाइन हैं। यानी कि आपको इसे चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी और किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। आप इस टूल का इस्तेमाल करेंगे तो आपका सारा डाटा आपके फोन के अंदर ही सुरक्षित रहेगा। अगर आप इस टूल को उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में इसे इस्तेमाल करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एंड्रॉइड पर Gemma 4 कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप अपने एंड्रॉइड फोन पर Gemma 4 को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर के जरिए आधिकारिक Google AI Edge Gallery ऐप डाउनलोड करना है। यह Gemma 4 को लोकल स्तर पर चलाने का सबसे सुरक्षित और सीधा तरीका है।
  • फिर आपको अपने फोन में ऐप खोलना है और AI चैट पर टैप करना है। उसके बाद E2B या E4B जैसे छोटे Gemma 4 मॉडल का चयन करना है जो कि कम डिमांडिंग हैं और फोन के लिए बेहतर हैं।
  • उसके बाद आपको मॉडल के डाउनलोड होने का इंतजार करना है और फिर ट्राई इट पर टैप करना है।
  • मॉडल के शुरु होने का इंतजार करना है और अपना प्रॉम्प्ट टाइप करना है और चैटबॉट के जवाब का इंतजार करना है।
  • सामान्य दिक्कतों से बचने के लिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि ऐप्स डाउनलोड करते हुए आधिकारिक सोर्स का ही उपयोग करना है और अंजान APK फाइल से बचना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Gemma 4 आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे एंड्रॉइड डिवाइस और रनटाइम के आधार पर अलग तरह से काम कर सकता है।

iPhone पर Gemma 4 कैसे करें उपयोग

iPhone पर Gemma 4 उपयोग करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने आईफोन पर ऐप स्टोर से Google AI Edge Gallery ऐप डाउनलोड करना है और फिर इंस्टॉल करना है।
  • उसके बाद आपको अपने आईफोन में ऐप खोलना है और AI Chat पर टैप करना है और Gemma 4 के किसी छोटे मॉडल जैसे कि E2B या E4B का चयन करना है।
  • मॉडल इंस्टॉल करने के बाद आपको ट्राई इट बटन पर टैप करना है।
  • मॉडल लोड होने के बाद टेक्स्ट इनपुट फील्ड में एक प्रॉम्प्ट टाइप करना है।

Gemma 4 क्या है?

Gemma 4 एक अब तक का गूगल का सबसे बुद्धिमान ओपन मॉडल है।

Gemma 4 कैसे इस्तेमाल होता है?

Gemma 4 का उपयोग पूरी तरह ऑफलाइन हो सकता है।

Advertisement

Gemma 4 के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए?

Gemma 4 के लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.