Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!

यह एक छोटा मॉडल है जो मोबाइल डिवाइसेज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • इसे Apache 2.0 लाइसेंस पर चलाया जा सकता है।
  • यह एक ओपन सोर्स मॉडल है।
  • डेवलपर इसे डाउनलोड कर इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार बदलाव सकता है।

Google Gemma 4 मार्केट में गूगल के लेटेस्ट AI मॉडल के रूप में लॉन्च हो चुका है।

Photo Credit: Google

Google Gemma 4 नया AI मॉडल है जो गूगल की ओर से पेश किया गया ओपन सोर्स मॉडल है। यह इतना छोटा है कि यूजर इसे अपने स्मार्टफोन में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि यह एक ओपन मॉडल है और यूजर इसे अपनी जरूरत के अनुसार डाउनलोड कर इसमें बदलाव कर सकता है। कंपनी ने इसे अलग-अलग साइज में पेश किया है। यानी चाहें तो आप इसे कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकते हैं, और चाहें तो मोबाइल में। 

Google Gemma 4 मार्केट में गूगल के लेटेस्ट AI मॉडल के रूप में लॉन्च हो चुका है। यह एक छोटा मॉडल है जो मोबाइल डिवाइसेज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे Apache 2.0 लाइसेंस पर चलाया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह बहुत लाइट वेट है और बिना हैवी सर्वर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे सकता है। कहा जा रहा है कि यह नया मॉडल Chat GPT और Co Pilot को बड़ी टक्कर दे सकता है। यह एक ओपन सोर्स मॉडल है और डेवलपर्स के साथ साथ यूजर्स के लिए भी उतना ही उपयोगी है। यानी कोई डेवलपर इसे डाउनलोड कर इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार बदलाव सकता है। 

Gemma 4 एक ऐसा मॉडल है जो सीधे आपके डिवाइस में रन हो सकता है। यानी आप इससे बिना इंटरनेट के भी काम ले सकते हैं। यह AI मॉडल कोडिंग, इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो प्रोसेसिंग और ऑडियो प्रोसेसिंग भी कर सकता है। इसमें 140 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट है। डेटा एनालिसिस के लिए यह बखूबी काम में आ सकता है। एक और खास बात इसका एजेंटिक वर्कफ्लो सपोर्ट है। यानी यह अन्य टूल्स के साथ खुद ही इंटरेक्ट कर सकता है। इसे इंसानी मदद की जरूरत बहुत कम या बिल्कुल नहीं पड़ती है।  

Google Gemma 4 को विंडोज के साथ, और एंड्रॉयड डिवाइस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे एडवांस रीजनिंग और एजेन्टिक वर्कफ्लो के लिए खासतौर पर ट्रेन किया गया है। Google ने कहा कि Gemma मॉडल को 400 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिसके परिणामस्वरूप इसके डेवलपर इकोसिस्टम में 100,000 से अधिक वेरिएंट बनाए गए हैं। इसे अलग अलग कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चार कॉन्फ़िगरेशन में जारी किया गया है। इनमें मोबाइल और एज डिवाइस के लिए डिज़ाइन किए गए इफेक्टिव 2B और इफेक्टिव 4B मॉडल, साथ ही उच्च स्तरीय सिस्टम के लिए 26 बिलियन पैरामीटर वाला मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स मॉडल और 31 बिलियन पैरामीटर वाला सघन मॉडल शामिल है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.