जानें इनके बारे में
सब कुछ...

Xiaomi SU7, SU7 MAX EVs

Xiaomi ने SU7 और SU7 Max इलेक्ट्रिक सेडान के साथ ऑटोमोटिव मार्केट में कदम रख दिया है।

दोनों मॉडल्स 21,000 rpm से लैस Xiaomi HyperEngine V6/V6s मोटर्स के साथ आते हैं। 

कंपनी का कहना है कि HyperEngine V8s पर भी काम चालू है, जो 27,200rpm प्रदान करता है और 2025 तक तैयार हो जाएगा।

दोनों मॉडल्स Xiaomi HyperOS पर चलते हैं। इनमें 16.1-इंच का टचस्क्रीन, एक 56-इंच का HUD और एक 7.1-इंच का फ्लिप इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन शामिल हैं।

इनमें 25 स्पीकर्स, 7.1.4-चैनल और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां तक कि कार के हेडरेस्ट में भी स्पीकर्स मौजूद हैं।

इनमें स्पोर्ट्स-स्टाइल सीट्स, पारंपरिक D-शेप स्टीयरिंग व्हील और Michelin टायर्स के साथ 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

SU7 5.28 सेकंड में 0-100kmph पहुंच सकती है और सिंगल चार्ज में 668 km रेंज देने का दावा करती है।

SU7 Max मॉडल 800 km की रेंज, 265 Kmph की टॉप स्पीड के साथ 2.78 सेकंड में 0-100kmph तक पहुंचने का दावा करता है।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें