एस्टरॉयड्स सौरमंडल के जन्म के समय से ही मौजूद बताए जाते हैं। ये सूर्य का चक्कर लगाते हैं।
एस्टरॉयड से हमें खतरा हो सकता है। कहा जाता है कि डायनासोर का खात्मा भी एस्टरॉयड के कारण हुआ था।
नासा की JPL के अनुसार, आज 3 बड़े एस्टरॉयड धरती की ओर आ रहे हैं जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
एस्टरॉयड 2025 EF4 आज धरती के करीब आएगा जो कि 120 फीट का भारी भरकम पत्थर है।
यह 5 लाख Km तक धरती के करीब आने वाला है जो कि बहुत कम दूरी है।
73 फीट का एस्टरॉयड 2020 FO भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। यह 51 लाख Km तक पृथ्वी के करीब आएगा।
तीसरा एस्टरॉयड 1300 फीट का है जिसका नाम 2025 DO27 बताया गया है। यह 66 लाख Km की दूरी से गुजरेगा।
हालांकि नासा ने इनमें से किसी के भी धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें