सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण, खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए खास होते हैं। इस साल भी चांद और सूरज पर ग्रहण पड़ने वाले हैं। 
सूर्यग्रहण में सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है जिससे सूर्य कुछ समय तक ढक जाता है, और यह सूर्य ग्रहण कहलाता है। 
चंद्रग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की ही छाया पड़ जाती है, या यूं कहें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है। यह चंद्रग्रहण कहलाता है।
2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। 
यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 
2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी। 
दूसरा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे- अर्जेंटीना और चिली में नजर आएगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 
चंद्रग्रहण की बात करें तो 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को होगा जो यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्ट एशिया, उत्तरी अमेरिका आदि में दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। 
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को होगा जो आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इसे यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्चिमी अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा। 
भारत में दूसरा चंद्रग्रहण भी नजर नहीं आएगा। लेकिन ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम और नासा के चैनल्स पर इसे देखा जा सकेगा। 
गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें
Image: iStock