इस देश की फोटो हुईं वायरल

खून की तरह लाल हुआ आसमान

मंगोलिया का आसमान एकदम से खूनी रंग में बदल गया जिसे लेकर लोग हैरान हैं। आसमान में हरे-नीले रंग की छटाएं दिखना फिर भी सामान्य होता है।

लाल आसमान

Image: X/@eebileg

1 दिसंबर को मंगोलिया का आसमान लोगों को अचानक से डराने लगा। यह गहरे लाल रंग से भर गया। ठीक वैसा, जैसा खून का रंग होता है। 

लोगों को लगा डर

Image: X/@eebileg

अंतरिक्ष विषयों में रुचि रखने वालों ने ऑरोरा का नाम जरूर सुना होगा। यह रंगीन छटा होती है जो रात के समय आसमान अक्सर बिखरी देखी जाती है।

ऑरोरा

Image: X/@eebileg

ऑरोरा (aurora) आकाश में बनने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी होती है। यह रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास देखने को मिलती है। 

खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी

Image: Unsplash

लंबे समय से वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराती हैं। ऐसे में हरे नीले रंग आसमान में बिखर जाते हैं। 

ऑरोरा कब बनते हैं?

Image: Unsplash

इंडिया टुडे के अनुसार, लाल रंग के ऑरोरा का बनने का कारण 27 नवंबर को सूर्य से निकले सौर तूफान हैं। इन्हें कोरोनल मास इजेक्शन (CME) भी कहा जाता है। 

ये है वजह

Image: Unsplash

ये सौर हवाएं जब धरती के वायुमंडल के पास पहुंचती हैं तो वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन के साथ इनके कण टकराते हैं। जिसके कारण लाल रंग का ऑरोरा बनता है।

लाल रंग का ऑरोरा

Image: Unsplash

गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें