Nord CE के 6GB/128GB, 8GB/128GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 22,999, 24,999 और 27,999 रुपये है।
वहीं, Nord के 6GB/128GB, 8GB/128GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 24,999, 27,999 और 29,999 रुपये है।
Nord CE और Nord में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला क्रमश: 6.43-इंच और 6.44-इंच साइज़ का डिस्प्ले पैनल मिलता है।
CE में Snapdragon 750G और महंगे Nord में थोड़ा बेहतर Snapdragon 765G चिपसेट मिलता है। दोनों फोन 5G हैं।
Nord CE में 64MP+8MP+2MP लेंस और Nord में 48MP+8MP+5MP+2MP लेंस से लैस रियर कैमरा सेटअप शामिल।
CE में 16MP का सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि मूल Nord 32MP+8MP लेंस वाले डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप से लैस आता है।
वर्तमान में, Nord CE और Nord दोनों फोन Android 11 पर आधारित Oxygen OS पर काम करते हैं।
महंगे Nord में 4115mAh बैटरी मिलती है, जबकि CE में बड़ी 4500mAh बैटरी दी गई है। दोनों 30W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
Nord CE और Nord की मोटाई क्रमश: 7.9mm और 8.2mm है। इनका वज़न क्रमश: 170 ग्राम और 184 ग्राम है।
गैजेट अपडेट्स के लिए
क्लिक करें