लॉन्च से पहले जानें सब कुछ

MG Comet
EV

MG Motor India भारत में कल, यानी 19 अप्रैल को अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार, Comet EV को लॉन्च करने वाली है।

इलेक्ट्रिक कार को लेकर कहा जा रहा है कि ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक होगी। फिलहाल Tiago EV सबसे सस्ती EV है।

Comet EV इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से बिक रही Wuling Air EV पर बेस्ड है और कुछ मार्केट में MG Air के नाम से भी बिक रही है।

यह एक कॉम्पैक्ट ईवी है, जिसकी लंबाई 2,900 mm है। बता दें कि यह Tata Nano और Maruti Suzuki Alto से भी छोटी कार होगी।

ग्लोबल MG Air के समान Comet EV भी  20 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जो 250 Km तक की रेंज निकालने में सक्षम हैं।

रियर एक्सल 45 bhp की पावर जनरेट करेगा और इसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स, EBD और ABS, टू-स्पोक स्टीयरिंग और ESC भी मिलेगा।

अभी देश में सबसे सस्ती EV, Tata Tiago EV है, जिसकी कीमत 8.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। Comet इसके आसपास लॉन्च हो सकती है।

गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें