जानें सब कुछ...

MG Comet
EV

MG Motor India भारत में 19 अप्रैल को अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार, Comet EV को लॉन्च करने वाली है।

इलेक्ट्रिक कार को लेकर कहा जा रहा है कि ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक होगी। फिलहाल Tiago EV सबसे सस्ती EV है।

Comet EV इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से बिक रही Wuling Air EV पर बेस्ड है और कुछ मार्केट में MG Air के नाम से भी बिक रही है।

यह एक कॉम्पैक्ट ईवी है, जिसकी लंबाई 2,900 mm है। बता दें कि यह Tata Nano और Maruti Suzuki Alto से भी छोटी कार होगी।

ग्लोबल MG Air में 20 kWh और 25 kWh क्षमता के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं, जो 300 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम हैं।

कार में डुअल स्क्रीन्स मिलेंगी - एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा।

अभी देश में सबसे सस्ती EV, Tata Tiago EV है, जिसकी कीमत 8.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। Comet इसके आसपास लॉन्च हो सकती है।

गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें