एस्टरॉयड्स सौरमंडल के जन्म के समय से ही मौजूद बताए जाते हैं। ये सूर्य का चक्कर लगाते हैं।
एस्टरॉयड से हमें खतरा हो सकता है। कहा जाता है कि डायनासोर का खात्मा भी एस्टरॉयड के कारण हुआ था।
नासा की JPL के अनुसार, आज 3 बड़े एस्टरॉयड धरती की ओर आ रहे हैं जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
एस्टरॉयड 2024 EF आज धरती के करीब आएगा जो कि 19 फीट का भारी भरकम पत्थर है।
यह 57,700 Km तक धरती के करीब आने वाला है जो कि बहुत कम दूरी है।
33 फीट का एस्टरॉयड 2024 CW6 भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। यह 38.20 लाख Km तक पृथ्वी के करीब आएगा।
इनमें सबसे बड़ा एस्टरॉयड 100 फीट का है जिसका नाम 2024 CK8 बताया गया है। यह 26.60 लाख Km की दूरी से गुजरेगा।
हालांकि नासा ने इनमें से किसी के भी धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें