एस्टरॉयड ऊबड़ खाबड़ चट्टानों के रूप में पृथ्वी के चारों ओर मंडराता खतरा हैं।
ये 50 फीट से लेकर सैकड़ों मीटर तक भी बड़े हो सकते हैं। एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है।
19 अक्टूबर को 4 बड़े एस्टरॉयड धरती की ओर आ रहे हैं जिसे लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है।
एस्टरॉयड 2023 TH4 आज धरती के करीब आएगा जो कि 44 फीट की भारी चट्टान है।
यह 21.2 लाख Km तक धरती के करीब आने वाला है जो कि बहुत ज्यादा दूरी नहीं है।
49 फीट का एस्टरॉयड 2022 UO10 भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। यह 29.7 लाख Km तक पृथ्वी के करीब आएगा।
82 फीट का एस्टरॉयड 2023 TP7 इनमें सबसे बड़ा है जो आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। यह 30.7 लाख Km करीब होगा।
54 फीट का एस्टरॉयड 2023 TM4 भी आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। यह 31.6 लाख Km करीब होगा।
हालांकि नासा ने इनमें से किसी के लिए भी धरती के साथ टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें