चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए दुनियाभर के देशों में जैसे होड़ सी लगी हुई है।
लेकिन नासा अब एक कदम और आगे जाते हुए चंद्रमा पर घर बनाने की योजना पर काम कर रही है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि 2040 तक चांद पर एक स्ट्रक्चर बनाकर तैयार किया जा सकता है।
इसके लिए वैज्ञानिक एक 3D प्रिंटर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं।
3D प्रिंटर चंद्रमा की गड्ढे वाली सतह की ऊपरी परत से रॉक चिप्स और खनिज टुकड़ों से बने कंक्रीट का इस्तेमाल करेगा।
इस मून मिशन के लिए नासा यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है।
नासा की योजना अगले साल ही चांद पर एक 3D प्रिंटर को भेजने की है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
नासा ने इसके लिए आर्टिमिस (Artemis) मिशन बनाया है। जिसका पहला भाग सफल रहा है।
आर्टेमिस-2 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को चांद का चक्कर लगाने भेजा जाएगा।
इंसान को चांद पर उतारने के लिए आर्टिमिस-3 मिशन को रवाना किया जाएगा, जो साल 2025 या 2026 में उड़ान भर सकता है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें