अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एस्टरॉयड एक रहस्य के साथ-साथ चुनौती भी बने हुए हैं।
सौरमंडल के निर्माण के समय यह शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं, यानी ये ग्रहों के ही अवशेष हो सकते हैं।
इनकी संरचना को समझकर वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं कि सौरमंडल के विभिन्न ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ होगा।
नासा की JPL इन धरती की ओर आने वाले सभी एस्टरॉयड्स पर नजर रखती है। एजेंसी ने आज एक ऐसे ही एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।
Asteroid 2025 EQ2 आज धरती के बहुत ज्यादा करीब आने वाला है। यह 46 फीट बड़ा है।
इसका साइज नासा ने एक घर के जितना बताया है। हालांकि यह इस लिहाज से यह बहुत बड़ा एस्टरॉयड नहीं है।
75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने पर एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह 20 लाख किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। यह दूरी लगभग न के बराबर है। किसी एस्टरॉयड का धरती के इतने करीब आना खतरनाक साबित हो सकता है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए
क्लिक करें
Image: iStock