अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एस्टरॉयड एक रहस्य के साथ-साथ चुनौती भी बने हुए हैं।
सौरमंडल के निर्माण के समय यह शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं, यानी ये ग्रहों के ही अवशेष हो सकते हैं।
इनकी संरचना को समझकर वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं कि सौरमंडल के विभिन्न ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ होगा।
नासा की JPL ने आज एक ऐसे ही एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।
Asteroid 2024 LZ1 जल्द ही धरती के करीब आने वाला है जो कि 60 फीट बड़ा है।
इसका साइज नासा ने एक घर के जितना बताया है। हालांकि यह इस लिहाज से यह बहुत बड़ा एस्टरॉयड नहीं है।
75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने पर एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह 15.7 लाख किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। नासा ने इसके धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है।
गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें
Image: iStock