हमारे सौरमंडल में 8 पूर्ण ग्रह हैं और 5 ड्वार्फ प्लेनेट यानि कि छोटे ग्रह, या बौने ग्रह हैं।
इन सभी के साथ एस्टरॉयड भी हमारे सौरमंडल में बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
नासा के अनुसार 13 लाख के लगभग एस्टरॉयड की पहचान अबतक की जा चुकी है।
घूमते हुए ये कई बार पृथ्वी की कक्षा को बिल्कुल छूकर गुजरते हैं जिसके कारण इनके टकराने का खतरा है।
आज धरती का सामना 2 एस्टरॉयड से होने वाला है।
एस्टरॉयड 2024 CJ6 आज धरती के करीब से गुजरने वाला है जो कि 56 फीट का एस्टरॉयड है।
यह 1 लाख 76 हजार किलोमीटर करीब होगा।
एस्टरॉयड 2024 CV8 भी आज ही पृथ्वी को छूकर गुजरने वाला है जो कि 64 फीट का पत्थर है।
यह एस्टरॉयड धरती के करीब 4.51 लाख किलोमीटर तक आने वाला है। नासा इन पर नजर रख रही है।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए
क्लिक करें
Image: iStock