पृथ्वी के पास से
गुजरेगा यह एस्ट्रॉयड

8,200 Kmph
की स्पीड से आज

79 फुट (साइज में एक बड़े हवाई जहाज के बराबर) का एस्ट्रॉयड बुधवार, 30 मार्च को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2022 YK4 रखा है। हालांकि, नासा ने बताया है कि हमें इस एस्ट्रॉयड से घबराने की जरूरत नहीं है।

2022 YK4 20 मार्च, रात 11:33 बजे के आसपास पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) के तहत रखा गया है।

2022 YK4 लगभग 445 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है। इस दौरान इसकी सूर्य सबसे नजदीकी दूरी 146 लाख किलोमीटर होती है।

NASA के अनुसार, 2022 YK4 एस्ट्रॉयड बुधवार को पृथ्वी के सबसे करीब, 45 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए इसकी स्पीड 8,202 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। अच्छी बात यह है हमें इससे डरने की आवश्यक्ता नहीं है।

यह अपोलो ग्रुप का हिस्सा है, जिसे 1930 के दशक में खोजे गए विशाल 1862 अपोलो एस्ट्रॉयड के नाम पर रखा गया था।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें