2023 FU3
नाम का एस्ट्रॉयड

पृथ्वी के बेहद
करीब से गुजरेगा

58 फुट (साइज में एक बड़े बंगले के बराबर) का एस्ट्रॉयड मंगलवार, 28 मार्च को हमारे ग्रह के बहुत करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2023 FU3 रखा है। हालांकि, नासा ने बताया है कि हमें इस एस्ट्रॉयड से घबराने की जरूरत नहीं है।

2023 FU3 28 मार्च, रात 10:28 बजे के आसपास पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) के तहत रखा गया है।

NASA का कहना है कि 2023 FU3 पर आखिरी अवलोकन 25 मार्च को हुआ था। अभी तक इसपर 45 अवलोकन किए जा चुके हैं।

NASA के अनुसार, नया खोजा गया यह क्षुद्रग्रह मंगलवार को पृथ्वी के सबसे करीब, यानी 46,31,934 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए इसकी स्पीड 27,072 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि हमें इससे डरने की आवश्यक्ता नहीं है।

बता दें कि सोमवार को, पृथ्वी से करीब 65.30 लाख किमी की दूरी से 1 लाख किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 290 फीट बड़ा एस्ट्रॉयड गुजरा था।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें