पृथ्वी के पास से
गुजरेगा एस्ट्रॉयड

36,651 Kmph
की स्पीड से आज

52 फुट (साइज में एक घर के बराबर) का एस्ट्रॉयड शुक्रवार, 31 मार्च को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2023 FO3 रखा है। हालांकि, नासा ने बताया है कि हमें इस एस्ट्रॉयड से घबराने की जरूरत नहीं है।

2023 FO3 31 मार्च को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे अपोलो कैटेगरी के नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) में रखा गया है।

NASA के अनुसार, 2023 FO3 एस्ट्रॉयड शुक्रवार को पृथ्वी के सबसे करीब, 25 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए इसकी स्पीड 36,651 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। अच्छी बात यह है हमें इससे डरने की आवश्यक्ता नहीं है।

यह अपोलो ग्रुप का हिस्सा है, जिसे 1930 के दशक में खोजे गए विशाल 1862 अपोलो एस्ट्रॉयड के नाम पर रखा गया था।

बता दें कि इसी तरह 1 अप्रैल को 22 फीट बड़ा 2023 FZ10 और 46 फीट बड़ा 2023 FF7 एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें