एस्टरॉयड सौरमंडल के निर्माण के समय से ही सूरज के चारों ओर घूम रहे हैं, ऐसा वैज्ञानिक मानते आए हैं।
संरचना में ये ग्रहों के जैसे ही बताए जाते हैं और ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
कुछ एस्टरॉयड के तो अपने उपग्रह भी हैं। जो हाल ही में वैज्ञानिकों को पता चला है।
घूमते हुए ये कई बार पृथ्वी की कक्षा को बिल्कुल छूकर गुजरते हैं जिसके कारण इनके टकराने का खतरा है।
11 नवंबर को 5 एस्टरॉयड के हमले से धरती बची है। ये एस्टरॉयड 100 फीट तक बड़े थे।
एस्टरॉयड 2023 VL2 इनमें 27 फीट बड़ा था जो महज 10 लाख किलोमीटर करीब से गुजरा है।
एस्टरॉयड 2023 VY3 भी कल ही पृथ्वी को छूकर गुजरा है जो 35 फीट की चट्टाई बताई जाती है।
इसी के साथ 35 फीट का एक और एस्टरॉयड 2023 VQ5 भी कल धरती के करीब 13 लाख Km तक आया था।
एस्टरॉयड 2023 VK3 एक 35 फीट बड़ी चट्टान है जो कल पृथ्वी के बेहद करीब थी।
नासा के अनुसार, इन पांचों में सबसे बड़ा था एस्टरॉयड 2023 VD1 जो कि 100 फीट का पत्थर बताया जाता है।
गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें
Image: iStock