2023 DZ2
नाम का एस्ट्रॉयड

पृथ्वी और चांद के बीच से गुजरेगा

एक नया खोजा गया, 200 फुट (एक विमान के बराबर) का एस्ट्रॉयड शनिवार, 25 मार्च को हमारे ग्रह के बहुत करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2023 DZ2 रखा है, जिसके चंद्रमा की आधी से भी कम दूरी पर पृथ्वी के पास से गुजरने की उम्मीद है। 

2023 DZ2 25 मार्च, आधी रात 1:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

2023 DZ2 एस्ट्रॉयड प्रत्येक 3.16 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है। इसका व्यास 44 से 99 मीटर के बीच होने का अनुमान है।

NASA ने ट्वीट में कहा है कि एक नया खोजा गया क्षुद्रग्रह शनिवार को 1 लाख मील की दूरी पर सुरक्षित रूप से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। 

बताया गया है कि इस आकार (140-310 फीट) के एक क्षुद्रग्रह का पृथ्वी के इतनी नजदीक से गुजरना प्रति दशक केवल एक बार होता है।

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए इसकी स्पीड 28,044 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि हमें इससे डरने की आवश्यक्ता नहीं है।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें