एस्टरॉयड का खतरा धरती के चारों ओर लगातार बना हुआ है। ये भारी संख्या में सौरमंडल में मौजूद हैं।
ये लगातार सूर्य का चक्कर लगा रहे हैं, और कई बार पृथ्वी के बेहद करीब आ जाते हैं।
नासा के अनुसार, आज 2 बड़े एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं।
एस्टरॉयड 2008 YN2 आज धरती के करीब आने वाला है जो कि 61 फीट बड़ा है।
यह 40 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला है जो कि बहुत कम दूरी मानी जाती है।
एस्टरॉयड 2024 JR17 भी आज धरती की दिशा में बढ़ता हुआ बेहद करीब आने वाला है।
यह एस्टरॉयड धरती के करीब 74 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला है।
नासा एस्टरॉयड की दिशा पर लगातार नजर रखती है क्योंकि ये धरती के लिए खतरा भी बन सकते हैं।
गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें