2,200 फीच
बड़ा एस्ट्रॉयड

आज पृथ्वी
के पास से गुजरेगा

2,200 फुट (साइज में एक बड़े पुल के बराबर) बड़ा एस्ट्रॉयड गुरुवार, 13 अप्रैल को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2012 KY3 रखा है। नासा और कुछ अन्य एजेंसी हाई अलर्ट पर है, क्योंकि इसका साइज बहुत बड़ा है।

2012 KY3 अपोलो कैटेगरी का नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) है और साथ ही इसे संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह (PHA) भी माना गया है।

NASA के अनुसार, 2012 KY3 एस्ट्रॉयड गुरुवार को पृथ्वी के सबसे करीब, 47 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए 2012 KY3 एस्ट्रॉयड की स्पीड 63,186 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

यह अपोलो ग्रुप का हिस्सा है, जिसे 1930 के दशक में खोजे गए विशाल 1862 अपोलो एस्ट्रॉयड के नाम पर रखा गया था।

बता दें कि आज ही एक 84 फीट बड़ा एस्ट्रॉयड, 2019 GK21 भी पृथ्वी से 3.61 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें