से गुजरेगा
विशाल एस्ट्रॉयड

कल पृथ्वी
के पास

150 फुट (साइज में एक बड़े हवाई जहाज के बराबर) का एस्ट्रॉयड गुरुवार, 6 अप्रैल को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। 

NASA ने इसका नाम 2023 FZ3 रखा है। हालांकि, नासा ने बताया है कि हमें इस एस्ट्रॉयड से घबराने की जरूरत नहीं है।

2023 FZ3 एस्ट्रॉयड 6 अप्रैल को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। ये अपोलो कैटेगरी का नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) है।

NASA के अनुसार, 2023 FZ3 एस्ट्रॉयड गुरुवार को पृथ्वी के सबसे करीब, 26 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 

पृथ्वी के पास से गुजरते हुए 2023 FZ3 एस्ट्रॉयड की स्पीड 67,656 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है।

यह अपोलो ग्रुप का हिस्सा है, जिसे 1930 के दशक में खोजे गए विशाल 1862 अपोलो एस्ट्रॉयड के नाम पर रखा गया था।

बता दें कि 3 अप्रैल को 45 और 82 फीट बड़े दो एस्ट्रॉयड पृथ्वी से क्रमश: 11.6 लाख और 4.11 लाख किमी की दूरी से गुजरे थे।

गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें