बने हुए हैं रहस्य!

Image Credit: iStock

समुद्र में दिखे ये 'अजब' जीव

समुद्र अथाह गहरा है जिसमें जीवों की न जाने कितनी अजीब-ओ-गरीब प्रजातियां मौजूद हैं। कुछ प्रजातियां तो बेहद डरावनी कही जाती हैं। 

समुद्र की दुनिया

Image Credit: iStock

अब न्यूजीलैंड में शोधकर्ताओं को समुद्र के पानी में रहने वाली 100 नई प्रजातियां मिली हैं। 

100 नई प्रजातियां

Image Credit: iStock

ये प्रजातियां न्यूजीलैंड के साउथ आईलैंड में बाउंटी ट्रफ में मिली हैं। खोज में मोलस्क, तीन मछलियां, एक झींगा और एक शिकारी स्क्विड पाया गया है। 

न्यूजीलैंड में खोज

Image:Oceancensus

शोधकर्ताओं ने बाउंटी ट्रफ में तीन हफ्ते तक खोज की। उन्होंने 800 किलोमीटर लंबे बाउंटी ट्रफ को छान मारा। 

800 किलोमीटर दायरे में खोज

Image Credit: iStock

खोज में शोधकर्ताओं को एक स्टार शेप का जीव भी मिला है जो कि केवल एक सेंटीमीटर बड़ा है। अभी तक इसकी पहचान नहीं की जा सकी है। 

समुद्र की दुनिया

Image Credit: iStock

टीम ने 1800 सैम्पल इकट्ठा किए थे। ये सैम्पल 5 किलोमीटर के दायरे में पाए गए थे। 

1800 सैम्पल मिले

Image: iStock

माना जाता है कि समुद्रों में 20 लाख से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को अभी तक केवल समुद्री जीवन का 10 प्रतिशत ज्ञान ही हो पाया है। 

20 लाख से ज्यादा प्रजातियां 

Image: iStock

मरीन लाइफ के शोधकर्ता कह रहे हैं कि यह नई खोज उन्हें गहरे समुद्री जीवन को और अच्छी तरह समझने में मदद करेगी। 

समुद्री जीवन 

Image:Oceancensus

गैजेट्स अपडेट्स
के लिए क्लिक करें

Image Credit: iStock