PM CARES के नाम पर फर्जीवाड़ा, गलत लिंक भेजकर हो रही है धोखाधड़ी

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधिकारिकों ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस के नाम पर हो रही ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर 78 मामले दर्ज किए हैं।

PM CARES के नाम पर फर्जीवाड़ा, गलत लिंक भेजकर हो रही है धोखाधड़ी

फ्रॉड उठा रहे COVID-19 के कहर का फायदा

ख़ास बातें
  • PM CARES के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं फ्रॉड
  • महाराष्ट्र में दर्ज हुए 78 मामले
  • पीएम केयर्स का अधिकारिक लिंक है pmcares@sbi
विज्ञापन
देश पिछले कई दिनों से COVID-19 यानी कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। इस खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए इस वक्त पूरा देश एक हो चुका है, वो चाहे सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए एक-दूसरे से अलग रहना हो या फिर सरकार के जरिए जरूरतमंदों की मदद करना हो, हर भारतीय इस लड़ाई में अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है। हालांकि, जहां एकजूटता से कोराना वायरस के खिलाफ जंग ज़ारी है, वहीं कुछ फ्रॉड इसका फायदा उठाने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। दरअसल, बीते शनिवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ फ्रॉड ऑनलाइन कोरोना वायरस डोनेशन के नाम पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धोखाधड़ी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES) के नाम पर की जा रही है। ऐसे ही कुछ फर्जी PM CARES लिंक को ट्रैस करके बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की डोनेशन केवल ऑथेंटिक लिंक पर ही करें। पीएम केयर्स का अधिकारिक लिंक है pmcares@sbi । इस लिंक पर क्लिक करके आप कोरोना की जंग में शामिल हो सकते हैं, और जरूरतमंद की मदद सरकार के जरिए कर सकते हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधिकारिकों ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस के नाम पर हो रही ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर 78 मामले दर्ज किए हैं।

मुंबई में 8, पुणे ग्रामिण क्षेत्र और सातारा जिले में 6, भिंड और नासिक ग्रामिण क्षेत्र में 5, नागपुर में 4, नासिक शहर में 4, थाने और कोल्हापुर में भी चार-चार मामले दर्ज किए हैं।

नासिक के मालेगांव में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों लोगों पर टिक-टॉक वीडियो के जरिए सांप्रदायिक भावना भड़काने का आरोप लगा है।

वहीं, मुंबई में दो लोगों पर फेसबुक के जरिए सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है और डोंगरी के साउथ में कुछ लोगों पर व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगा है, जो कि लॉकडाउन के आदेशो का उल्लंघन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PM CARES, Cyber Fraud
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 3 पर डिस्काउंट की पेशकश, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Coolie Teaser : रजनीकांत की 171वीं फ‍िल्‍म ‘कुली’ का टीजर आउट, सोशल मीडिया पर ‘धूम’
  3. Pink Moon 2024 : क्‍या आज पूर्णिमा पर चांद गुलाबी नजर आएगा? यह क्‍यों है सुपरमून? जानें
  4. Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स
  6. Samsung ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Galaxy C55
  7. Nothing Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2024 की दूसरी तिमाही में दे सकता दस्तक!
  8. Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Smart Band 9 आया कई सर्टिफिकेशन पर नजर, ग्लोबल स्तर पर जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 3 पर डिस्काउंट की पेशकश, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Coolie Teaser : रजनीकांत की 171वीं फ‍िल्‍म ‘कुली’ का टीजर आउट, सोशल मीडिया पर ‘धूम’
  4. Pink Moon 2024 : क्‍या आज पूर्णिमा पर चांद गुलाबी नजर आएगा? यह क्‍यों है सुपरमून? जानें
  5. Samsung ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Galaxy C55
  6. Aliens : पृथ्‍वी तक कैसे पहुंचेंगे एलियंस? नई स्‍टडी ने खोला राज़!
  7. Xiaomi ने रोबोट वैक्यूम S10, हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर, Redmi Pad SE और Redmi Buds 5A किए लॉन्च
  8. Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच भारत में हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट के साथ Rs 2,599 में लॉन्च
  10. WhatsApp में मिलेगा नया फेवरेट टैब, स्पीड डायल में जोड़ पाएंगे कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »