COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के तरीके

Covid-19 का टीका सबसे पहले 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा एक से ज्यादा स्थाई बिमारियों से जूझ रहे 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।

COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के तरीके

Covid-19 Vaccine रजिस्ट्रेशन के लिए आप Aarogya Setu ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • Covid-19 वैक्सीन के लिए दूसरा चरण शुरू हो गया है
  • दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है
  • एक से अधिक स्थाई बिमारी से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग भी शामिल
विज्ञापन
सोमवार, 1 मार्च 2021 से भारत भर में कोरोनावायरस टीकाकरण (Coronavirus vaccination) का दूसरा फेज़ शुरू हो गया है। Covid-19 का टीका सबसे पहले 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा एक से ज्यादा स्थाई बिमारियों से जूझ रहे 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा। शुरुआती चरण में यदि आप भी खुद को कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं, तो आप ऐसा CoWIN पोर्टल और Aarogya Setu ऐप के जरिए कर सकते हैं।

नोट: Google Play या App Store पर मौजूद Co-WIN ऐप केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया है कि ऐप का इस्तेमाल केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स द्वारा किया जाएगा और अन्य सभी लोग Co-WIN पोर्टल (http://cowin.gov.in) के जरिए कोविड19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
 

How to register for COVID-19 vaccine via www.cowin.gov.in

1. कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए आपको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा और अपॉइन्टमेंट लेनी होगी। इसके लिए आपको Co-WIN रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाना है।

2. यहां अपना मोबाइल नंबर डालें, जिसके बाद आपके पास OTP आएगा। अब आपको एसएमएस के जरिए मिले छह अंकों के कोड को डालना है।

3. ओटीपी के वेरीफाई होते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको कोई भी एक फोटो आईडी चुननी है और उससे संबंधित जानकारियां डालनी हैं। इसके अलावा आपको नाम, जेंडर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां डालनी होगी।

नोट: क्योंकि पहला चरण केवल 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से अधिक उम्र वाले बिमार (कोमोर्बिडिटीज़) व्यक्तियों के लिए है। इसलिए यदि आप इन दोनों कैटेगरी से बाहर हैं, तो आपका फॉर्म सब्मिट नहीं होगा।

4. इसी फॉर्म के आखिर में आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको कोई कोमोर्बिडिटीज़ है। यहां आपको हां या ना चुनना होगा।

5. बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने साथ-साथ रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर से चार अन्य सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आप ‘Add button' पर क्लिक करें और जोड़े जाने वाले व्यक्ति की जानकारियां डालें।

6. जोड़े गए व्यक्ति की जानकारियों के साथ दायीं ओर तीन आइकन मिलेंगे। आप इनके जरिए हर एक व्यक्ति की जानकारियों को दोबारा एडिट कर सकते हैं या उनके हर एक व्यक्ति के लिए एक अलग अपॉइन्टमेंट ले सकते हैं या उस व्यक्ति के अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।

7. अब आपको “Book Appointment for Vaccination” पेज पर क्लिक करना है और राज्य, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और पिनकोड जैसी जानकारियां डालनी है। इसके बाद आपको “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।

8. ऐसा करने से आपको विंडो पर आसपास के सभी टीकाकरण सेंटर्स की जानकारी दिखाई देगी। आप इनमें से किसी भी एक सेंटर को चुन कर उसमें उपलब्ध अपॉइन्टमेंट स्लॉट की जांच कर सकते हैं। जिस सेंटर में आपके पसंद का स्लॉट उपलब्ध हो, आप उस सेंटर को चुन सकते हैं। 
9. इसके बाद आपको “Book” विकल्प पर क्लिक करना है।

10. अब आपके सामने “Appointment Confirmation” पेज खुलेगा, जिसमें आपको आपके द्वारा डाली गई और चुनी गई सभी जानकारियां दिखाई जाएगी। यदि ये सभी जानकारियां सही हैं, तो आप “Confirm” पर क्लिक कर सकते हैं और यदि आप किसी जानकारी को दोबारा एडिट करना चाहते हैं, तो आप “Back” बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

11. आखिर में आपके सामने “Appointment Successful” पेज आएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

12. यदि आप अपनी अपॉइन्टमेंट की तारीख को बदलना चाहते हैं, तो आप इस पोर्टल पर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए दोबारा लॉग-इन कर सकते हैं और जिस व्यक्ति के लिए आप तारीख बदलना चाहते हैं, उसके अकाउंट के आगे बने कैलेंडर आइकन पर क्लिक कर अपाइन्टमेंट को बदल सकते हैं।
 

How to register for COVID-19 vaccine via Aarogya Setu

1. Aarogya Setu ऐप खोलें और ऊपर दायीं ओर मौजूद CoWIN टैब पर जाएं

2. यहां 'Vaccination' के ऊपर टैप करें और यदि आप नए यूज़र हैं, तो 'Register Now' पर क्लिक करें।

3. अब अपना मोबाइल नंबर डालें और एसएमएस के जरिए मिले OTP को डाल कर अकाउंट वेरीफाई करें।

4. अब आपको ऊपर दिए गए रजिस्ट्रेश प्रोसेस को फॉलो करना होगा, क्योंकि यहां से पूरा प्रोसेस CoWIN पोर्टल के समान है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  2. Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार
  3. OnePlus से लेकर Samsung, Motorola और Realme के अप्रैल में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन
  4. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  5. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  6. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  7. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  8. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  9. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  10. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »