विज्ञापन

Ludo Zenith के Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, Ludo King को देगा टक्कर

पढ़ें: English

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसके गेमप्ले की झलक दी है। Ludo Zenith के साथ, Square Enix और JetSynthesys भारत में लूडो प्लेयर्स की बड़ी संख्या को आकर्षित करने की योजना में हैं।

ख़ास बातें
  • Ludo Zenith को Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है
  • Ludo King से सीधी टक्कर लेगा नया गेम
  • लोकप्रिय गेम कंपनी Square Enix के साथ भारतीय कंपनी ने मिलकर बनाया है गेम
लोकप्रिय गेमिंग कंपनी Square Enix और JetSynthesys के बीच साझेदारी के तहत मोबाइल के लिए एक नया Ludo गेम आ रहा है। गेम जापानी गेमिंग दिग्गज स्क्वायर एनिक्स द्वारा पब्लिश किया जा रहा है और भारतीय स्टूडियो JetSynthesys द्वारा विकसित किया जा रहा है। लूडो जेनिथ अभी Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव हो गया है। यदि प्लेयर इसके लिए प्री-रजिस्टर करता है, तो गेम लॉन्च के समय कंपेटिबल डिवाइस में अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा। Ludo Zenith को भारत में पहले से बेहद लोकप्रिय Ludo King से टक्कर मिलेगी।

Square Enix, जिसे हम Final Fantasy series, Kingdom Hearts, Tomb Raider series जैसे बड़े गेम्स के लिए जानते हैं, अब अपने नए गेम Ludo Zenith के साथ भारतीय मोबाइल गेमिंग बाज़ार में अपने फैंस बढ़ाने की तैयारी में है। इस गेम को भारतीय गेम कंपनी JetSynthesys द्वारा विकसित किया गया है। बता दें कि कंपनी भारत में पहले से एक लोकप्रिय लूडो गेम Super Ludo चलाती है। इसके अलावा Sachin Saga Cricket Champions और हाल ही में रिलीज़ हुए WWE Racing Showdown के पीछे भी इसी स्टूडिया का हाथ है।

लूडो जेनिथ के साथ, Square Enix और JetSynthesys भारत में लूडो प्लेयर्स की बड़ी संख्या को आकर्षित करने की योजना में हैं। क्लासिक बोर्ड गेम पर आधारित, Ludo Zenith रैंक प्रोग्रेशन, करेक्टर एबिलिटीज़, 3D अरीना और सुपरपावर्स जैसे नए फीचर्स से लैस आएगा। Google Play पर दी जानकारी के अनुसार, गेम में केवल 1v1 PvP गेम मोड है। लूडो जेनिथ में तीन करेक्टर हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अनूठी क्षमता से लैस है।

गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और इस महीने के अंत में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। जो लोग लूडो जेनिथ के लिए प्री-रजिस्टर करेंगे, उन्हें रिवॉर्ड्स के रूप में 10 हाई-रिस्क और हाई-रिटर्न स्पेशल डाइस (पासा) मिलेगा।

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसके गेमप्ले की झलक दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 84 दिन तक डेली 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और कई बेनेफिट्स, जाने Jio के इस प्लान की कीमत
  2. 50GB डाटा, 60 दिन की वैलिडिटी के साथ Airtel के इस प्लान में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत
  3. Cryptocurrency पर बोले Elon Musk इसे नष्ट नहीं कर सकती कोई सरकार!
  4. Rs 100 से कम के रीचार्ज में मिलेगी 75 दिन की वैलिडिटी और डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी...
  5. SHIB व्हेल ने 2 दिनों में खरीदे लगभग Rs 206 खरब के कॉइन! दोगुनी हुई कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 181 Km चलने वाले Ola S1 और S1 Pro की बुकिंग फिर से शुरू
  7. 24 घंटे में 5 हजार पर्सेंट बढ़ी यह क्रिप्टोकरेंसी, Dogecoin को छोड़ा पीछे
  8. Shiba Inu ने मारी जबरदस्त उछाल, 49% की बढ़ोतरी के साथ टॉप 20 क्रिप्टो कॉइन में पहुंचा
  9. 50MP वाले OnePlus 9RT लॉन्च को कंपनी के को-फाउंडर ने किया टीज़, आधिकारिक ऐलान से पहले नाम हुआ कंफर्म
  10. सिंगल चार्ज में 480 KM चलेगा भारतीय कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram ने Facebook आउटेज के दौरान जोड़े 7 करोड़ से अधिक नए यूजर्स!
  2. Bitcoin में मामूली गिरावट के बाद फिर हुआ सुधार! Ether, Cardano में लगातार बढ़त जारी
  3. Amazon Great Indian Festival 2021 Sale में कार एक्सेसरीज़ के लिए ये हैं शानदार डील्स!
  4. Amazon Great Indian Festival 2021 sale में ये टीवी मिल रहे हैं मात्र 10 हजार से 20 हजार रुपये की रेंज में!
  5. 4,000mAh बैटरी और 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ Mobicel Legend Max लॉन्च, जानें कीमत
  6. 520mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus Buds Z2! लॉन्च से पहले लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीर
  7. 2 हैलमेट एक साथ स्टोर कर सकता है TVS का नया Jupiter 125 स्कूटर, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
  8. 50MP कैमरा व 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A54s फोन! कीमत और रेंडर्स लीक....
  9. Amazon Great Indian Festival में प्राइम मेंबर्स के लिए आया Prime Friday, हर हफ्ते मिलेंगे खास ऑफर्स
  10. 50GB डाटा, 60 दिन की वैलिडिटी के साथ Airtel के इस प्लान में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत
Gadgets 360 is available in
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.