• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • यदि आपको भी मिला है 'TikTok Pro' का मैसेज, तो डाउनलोड करने से पहले पढ़ें...

यदि आपको भी मिला है 'TikTok Pro' का मैसेज, तो डाउनलोड करने से पहले पढ़ें...

सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 ऐप के भारत में बहुत सारे यूज़र्स थे, लेकिन इनमें से कोई भी TikTok के बराबर लोकप्रिय नहीं था। इतना ही नहीं, इसकी अनुपस्थिति में कई भारतीय विकल्प भी उभर कर सामने आए हैं।

यदि आपको भी मिला है 'TikTok Pro' का मैसेज, तो डाउनलोड करने से पहले पढ़ें...

TikTok समेत कुल 59 ऐप्स को हाल ही में भारत सरकार ने बैन कर दिया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp ग्रुप के जरिए फैलाया जा रहा है TikTok Pro का डाउनलोड लिंक
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी चेतावनी, यूज़र की प्राइवेसी को है बड़ा खतरा
  • हाल ही में टिकटॉक को भारत में अन्य 58 चीनी ऐप्स के साथ कर दिया गया था बैन
विज्ञापन
TikTok Pro मैलवेयर (वायरस), जो आपके फोन की जानकारी चुरा सकता है, WhatsApp पर नकली व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए फैलाया जा रहा है। यह नकली TikTok ऐप के रूप में फैल रहा है, जिसे कुछ समय पहले भारत में बैन कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद टिकटॉक फैन्स इस ऐप को उत्सुकता के चलते व्हाट्सऐप ग्रुपों पर साझा किए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं। वे इस खबर से अनजान हैं कि यह एक नकली ऐप है, जो एक तरह का मैलवेयर (वायरस) है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस मैलवेयर ऐप के खिलाफ यूज़र्स को सावधानी बरतने के लिए चेतावनी जारी की है क्योंकि यह आपके फोन से संवेदनशील जानकारी को चुरा रहा है। TikTok Pro मैलवेयर ऐप मूल TikTok ऐप की तरह ही दिखता है। यह आपके फोन के कैमरा, इमेज गैलरी, माइक और अन्य चीजों का एक्सेस मांगता है।

सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 ऐप्स के भारत में बहुत सारे यूज़र्स थे, लेकिन इनमें से कोई भी टिकटॉक के बराबर लोकप्रिय नहीं था और इसकी अनुपस्थिति में, कई भारतीय विकल्प भी उभर कर सामने आए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि Facebook के Instagram ने भी भारत में अपना TikTok विकल्प, Reels लॉन्च कर दिया है। इसके बावजूद, सरकार को इस मैलवेयर के बारे में लोगों को आगाह करना पड़ रहा है और यह कहीं न कहीं टिकटॉक की भारत में लोकप्रियता को दर्शाता है।


महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट कर लोगों को इस नए TikTok स्कैम के बारे में आगाह किया। सरकारी सलाहकार का कहना है कि लोग अब TikTok Pro नाम के एक मैलवेयर ऐप को बढ़ावा देकर टिकटॉक की लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। अपराधी TikTok Pro को प्रतिबंधित ऐप का विकल्प बता रहे हैं। वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए टेक्स्ट मैसेज भेज रहे हैं और लोगो को ऐप डाउलोड करने के लिए एक लिंक भी दिया जा रहा है। मैसेज में लिखा है, (अनुवादित) “TikTok वीडियो का आनंद लें और फिर से रचनात्मक वीडियो बनाएं। अब TikTok केवल (Tiktok Pro) में उपलब्ध है, इसलिए नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें।" सरकार ने नागरिकों को सलाह दी कि वे प्रतिबंधित ऐप्स की लिंक पर क्लिक न करें या किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि वे मैलवेयर (एक प्रकार का वायरस) हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok ban, TikTok Malware
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  2. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
  3. 323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. टेस्ला को बड़ा झटका, प्रॉफिट 50 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  5. iQoo Z9 सीरीज 6,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री
  8. Infinix GT 20 Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin और Ether में मामूली नुकसान
  10. Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »