Samsung Galaxy M62 फोन 7000mAh बैटरी के साथ FCC लिस्टिंग में स्पॉट, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M62F/DS के नाम से स्पॉट हुआ है।

Samsung Galaxy M62 फोन 7000mAh बैटरी के साथ FCC लिस्टिंग में स्पॉट, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy M62 को 25W फास्ट चार्जर के साथ पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M62, Galaxy M51 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा
  • फोन में USB टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो होगा
  • Samsung Galaxy M62 फोन 4G LTE, ड्यूल बैंड Wi-Fi के साथ आ सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M62 को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन को 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा था कि ये डिवाइस एक टैबलेट होगा, लेकिन FCC डॉक्युमेंटेशन से पता चलता है कि ये एक मोबाइल फोन ही होगा। Samsung Galaxy M62 को एक बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले पिछली रिपोर्ट के मुताबिक फोन को 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। FCC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।       

Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M62F/DS के नाम से स्पॉट हुआ है। 7,000mAh बड़ी बैटरी के साथ ये फोन 25W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक देखने को मिल सकता है। डॉक्टुमेंटेशन से पता चलता है कि ये डिवाइस मॉडल नंबर SM-E625F/DS के साथ आएगा।

इस मॉडल को Samsung Galaxy E62 के नाम से भी बुलाया जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इस डिवाइस को अलग-अलग मार्केट में अलग-अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ‘DS' ड्यूल सिम सपोर्ट को दर्शाता है। FCC लिस्टिंग से इस बात की भी जानकारी मिलती है कि Samsung Galaxy M62 को 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई और NFC सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M62 इससे पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M51 का अपग्रेडिड वेरिएंट हो सकता है। लीक्स के मुताबिक फोन में 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। हालांकि कंपनी इस फोन को एक से ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन में पेश करेगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने हाल में Samsung Galaxy S21  सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S21 Ultra प्रीमियम फोन है, जिसे एस पेन सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।   

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  2. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  3. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  5. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  6. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  7. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  8. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
  9. Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी
  10. Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »